Ad imageAd image

प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 9 पंचायत समितियों की 326 ग्राम पंचायतों के 177 पंचायत समिति सदस्यों का होगा निर्वाचन*

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = पंचायतराज आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण के अंतर्गत 22 अक्टूम्बर को कुल 9 पंचायत समितियों की 326 ग्राम पंचायतों के 177 पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद के 23 पूर्ण व 5 आंशिक वार्ड के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि प्रथम चरण में बिजोलिया पंचायत समिति की कुल 26 ग्राम पंचायतों के 131 राजस्व ग्रामों के 216 ग्राम पंचायत वार्डो के 15 पंचायत समिति सदस्यों का निर्वाचन होगा। जहाजपुर पंचायत समिति की कुल 32 ग्राम पंचायतों के 108 राजस्व ग्राम के 288 ग्राम पंचायत वार्डों के 17 पंचायत समिति सदस्यो का निर्वाचन होगा। खजूरी पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों के 131 राजस्व ग्राम के 217 ग्राम पंचायत वार्डों के 15 पंचायत समिति सदस्यों का निर्वाचन होगा।

कोटड़ी पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों के 183 राजस्व ग्राम के 444 ग्राम पंचायत वार्डो के 27 पंचायत समिति सदस्यो का निर्वाचन होगा। मांडलगढ़ पंचायत समिति के 39 ग्राम पंचायतो के 167 राजस्व ग्रामो के 339 ग्राम पंचायत वार्डो के 21 पंचायत समिति सदस्यो का निर्वाचन होगा। बनेड़ा पंचायत समिति के 29 ग्राम पंचायतों के 97 राजस्व ग्रामो के 289 ग्राम पंचायत वार्डाे के 17 पंचायत समिति सदस्यो का निर्वाचन होगा। करेड़ा पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतो के 143 राजस्व ग्रामों के 279 वार्डाे के 17 पंचायत समिति सदस्यो का निर्वाचन होगा।

इसी प्रकार मांडल पंचायत समिति की 36  ग्राम पंचायतों के 127 राजस्व ग्रामों के 336 ग्राम पंचायत वार्डों के 21 पंचायत समिति सदस्यों का निर्वाचन होगा। वहीं सुवाणा पंचायत समिति की 54 ग्राम पंचायतों 163 राजस्व ग्रामों के 464 ग्राम पंचायत वार्डों के 27 पंचायत समिति सदस्यों का निर्वाचन होगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!