Ad imageAd image

जिले में जिला परिषद सदस्य के 34 पूर्ण व 11 आंशिक सहित कुल 45 वार्ड

Awaaz Rajasthan
4 Min Read

भीलवाड़ा = पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत जिला भीलवाड़ा में कुल 16 पंचायत समितियों में चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होंगे। जिले में जिला परिषद सदस्य के कुल 45 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 34 पूर्ण एवं 11 आंशिक हैं।

’प्रथम चरण में  कुल 9 पंचायत समितियों में होंगे चुनाव’

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि पंचायत समिति बिजौलियां में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 44, 45 है। कुल क्षेत्रों की संख्या पूर्ण 2 है। पंचायत समिति जहाजपुर में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 36, 37, 38 एवं आंशिक 35 है। कुल संख्या पूर्ण 3, आंशिक 1 है। पंचायत समिति खजूरी में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 39, 40 एवं आंशिक 35 है। कुल संख्या पूर्ण 2, आंशिक 1 है। पंचायत समिति कोटड़ी में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 32, 33, 34 एवं आंशिक 31, 35 है। कुल संख्या पूर्ण 3, आंशिक 2 है। पंचायत समिति मांडलगढ़ में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 41, 42, 43 एवं आंशिक 31 है। कुल संख्या पूर्ण 3, आंशिक 1 है। पंचायत समिति बनेड़ा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 24, 25, 26 है। कुल संख्या पूर्ण 3 है। पंचायत समिति करेड़ा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 1 एवं आंशिक 2, 3 है। कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 2 है। पंचायत समिति मांडल में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 10, 12 एवं आंशिक 2, 3, 11 है। कुल संख्या पूर्ण 2, आंशिक 3 है एवं पंचायत समिति सुवाणा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 27, 28, 29, 30 एवं आंशिक 11 है। कुल संख्या पूर्ण 4, आंशिक 1 है।

इस प्रकार प्रथम चरण की 9 पंचायत समितियों में कुल जिला परिषद सदस्य क्षेत्र – पूर्ण 23 एवं आंशिक 5 है।

’द्वितीय चरण  में 7 पंचायत समितियों में होंगे चुनाव’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति फुलियाकलां में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 21 एवं आंशिक 20, 23 है। कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 2 है। पंचायत समिति रायपुर में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 4, 5 एवं आंशिक 6 है। कुल संख्या पूर्ण 2, आंशिक 1 है। पंचायत समिति सहाड़ा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 7, 8, 9 एवं आंशिक 6 है। कुल संख्या पूर्ण 3, आंशिक 1 है। पंचायत समिति शाहपुरा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 22 एवं आंशिक 20, 23 है। कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 2 है। पंचायत समिति आसीन्द में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 14 एवं आंशिक 13, 15 है। कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 2 है। पंचायत समिति हुरड़ा में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 18, 19 एवं आंशिक 17 है। कुल संख्या पूर्ण 2, आंशिक 1 है एवं पंचायत समिति शम्भूगढ़ में जि.प. सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या पूर्ण 16 एवं आंशिक 13, 15, 17 है। कुल संख्या पूर्ण 1, आंशिक 3 है।

इस प्रकार द्वितीय चरण की 7 पंचायत समितियों में कुल जिला परिषद सदस्य क्षेत्र – पूर्ण 11 एवं आंशिक 6 है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!