Ad imageAd image

विजयादशमी पर सांगोद में निकली माताजी के नेजा जी की भव्य सवारी

जयकारों से गूंजा नगर, नदी तट स्थित मां ब्राह्मणी माता मंदिर में हुई आरती

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

सांगोद (रिपोर्टर राजकुमार कुशवाहा) = विजयादशमी के पावन पर्व पर सांगोद नगर में माताजी के नेजा जी की भव्य सवारी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और माता के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सवारी लालबाई मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए गणेशकुंज पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर सवारी का स्वागत किया। महिलाओं ने नेजा जी का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मां ब्राह्मणी माता की आरती कर बांटा प्रसाद

गणेशकुंज पहुंचने पर नदी तट स्थित मां ब्राह्मणी माता मंदिर में विधि-विधान से आरती की गई। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

विजयादशमी पर नेजा जी की सवारी निकालने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इस आयोजन से नगर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और सवारी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!