Ad imageAd image

जिले में मतदान क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश

Awaaz Rajasthan
3 Min Read

भीलवाड़ा = जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि संयुक्त शासन सचिव, वित्त (आबकारी) विभाग, राजस्थान जयपुर के द्वारा प्रसारित निर्देशों की अनुपालना में राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए जिले की पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा वार्ड पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन हेतु मतदान दिवस को संबंधित जिला परिषदध्पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों तथा ऐसे क्षेत्रों के 05 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में सूखा दिवस लागू किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत समिति कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, माण्डलगढ़, बिजौलिया, माण्डल, करेड़ा, सुवाणा एवं बनेड़ा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन के लिए दिनांक 22.10.2026 गुरुवार को मतदान होगा, जिसके लिए 20 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे से 22 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसी चरण में वार्ड पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन के लिए 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को मतदान होगा, जिसके लिए 22 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे से 24 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस लागू रहेगा।

द्वितीय चरण में पंचायत समिति रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियाकलां, आसीन्द, शम्भूगढ़ एवं हुरड़ा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन के लिए 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को मतदान होगा, जिसके लिए 26 अक्टूबर को सांय 6 बजे से 28 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। वहीं वार्ड पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन के लिए दिनांक 30.10.2026 शुक्रवार को मतदान होगा, जिसके लिए 28 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे से 30 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि जिले की समस्त 16 पंचायत समितियों कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, माण्डलगढ़, बिजौलिया, माण्डल, करेड़ा, सुवाणा, बनेड़ा, रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियाकलां, आसीन्द, शम्भूगढ़ एवं हुरड़ा के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना दिनांक 20.11.2026 शुक्रवार को होगी। यह आदेश संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तुरन्त प्रभाव से प्रवृत्त होंगे तथा पुनः मतदान की स्थिति में पुनः मतदान के दिन भी लागू होंगे। आदेशों की अनुपालना पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा तथा जिला आबकारी अधिकारी भीलवाड़ा द्वारा सुनिश्चित की जावेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!