Ad imageAd image

भीलवाड़ा में गैस पाइपलाइन में भीषण आग, मचा हड़कंप

तेज सिंह सर्किल से आगे अनुकंपा बिल्डिंग के पास हुआ हादसा, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

भीलवाड़ा = शहर में रिंग रोड स्थित तेज सिंह सर्किल से आगे अनुकंपा बिल्डिंग के पास अडानी गैस की पाइपलाइन में लीकेज होने से भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे वाहन चालक घबराकर अपने वाहन वापस मोड़ने लगे, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों के बीच हड़कंप मचा रहा।

खुले क्षेत्र में हुई घटना, बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि गैस पाइपलाइन में आग लगने की घटना खुले क्षेत्र में हुई। यदि इस तरह की घटना किसी घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण आग फैलने की बात सामने आई है। आग लगने के विस्तृत कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!