Ad imageAd image

कोली समाज का नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

कालिका माता मंदिर से रवाना हुआ महाकाली का ध्वज, गांधी सागर तालाब पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ समापन

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

भीलवाड़ा = कोली समाज की ओर से समाज के प्राचीन कालिका माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। महोत्सव के दौरान महाकाली का ध्वज मंदिर से रवाना हुआ। इसके बाद गांधी सागर तालाब पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके साथ महोत्सव का समापन हुआ।

इस अवसर पर देवी-देवताओं ने आगामी समय को लेकर भविष्यवाणी की तथा श्रद्धालुओं को धर्म-कर्म के कार्यों में निरंतर लगे रहने की सीख दी। पूजा-अर्चना के बाद महाकाली का ध्वज पुनः मंदिर लाया गया।

महोत्सव के दौरान समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु गीत एवं भजन गाते हुए माता की आराधना में लीन रहे। भक्तिमय माहौल और धार्मिक उल्लास के बीच सम्पन्न हुए इस आयोजन ने समाज की एकता, आस्था और परंपराओं को दर्शाया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!