Ad imageAd image

गंगापुर में स्वर्ण जयंती समारोह के तहत खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा

महंत श्याम सुंदर दास एवं पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में हुई विधि-विधान से पूजा-अर्चना, 19 अक्टूबर को होगा भंडारा

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

गंगापुर = श्री बजरंग कीर्तन सांस्कृतिक कला मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के तहत पंचतीर्थ मंदिर में खाटू श्यामजी, भगवान गरुड़ एवं संत श्री राजूराम महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम महंत श्याम सुंदर दास एवं कथा व्यास पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ।

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं अभिषेक करवाया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। खाटू श्यामजी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में उत्साह एवं धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद उपाध्याय ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने भंडारे में शामिल होने के लिए समस्त नगरवासियों को आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में भाजपा नगर के पूर्व अध्यक्ष संजय रूहिया, पार्षद मनीष वागरानी, पवन राजपूत, राजकुमार तेली, लादूलाल जागेटिया, राजू लोहार, सुनील सिंह राजपूत, नंदकुमार शर्मा, ताराचंद माली, कन्हैया लोहार, फतेहलाल लोहार, शंभूसिंह, मदनलाल तेली, कालूराम तेली, नानूराम तेली, राजमल तेली, अभिषेक अग्रवाल, रतनलाल तेली, गोपाल तेली, भेरूलाल तेली, रोशनलाल तेली सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं तेली समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!