भीलवाड़ा = एमएलवी कॉलेज में सांसद श्री दामोदर अग्रवाल ने स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 10 जनवरी 2027 तक मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय स्वदेशी मेले के निमित्त आयोजित आवश्यक बैठक की अध्यक्षता कर मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में मेले के लिए लगभग 900 स्टॉल का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही भीलवाड़ा के वस्त्र उद्योग, MSME, कारीगर, महिला स्वयं सहायता समूह और स्टार्ट-अप को इस मेले से जोड़ने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण मंच श्री राजकुमार चतुर्वेदी, प्रान्त सहसंयोजक डॉ. देवीलाल साहू, विभाग संयोजक श्री राजेंद्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री सहकार भारती एवं मेला सचिव श्री सुनील सोमानी, श्री त्रिलोक श्रोत्रिय, श्री प्रेम स्वरूप गर्ग, श्री सत्येन्द्र माली, श्रीमती गगन तिवाड़ी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



