Ad imageAd image

अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स में गरबा नाइट की धूम,

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स, बिलिया सोसाइटी में शनिवार को गरबा नाइट का द्वितीय दिवस उत्साह, उमंग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। शानदार डांडिया, मनमोहक नृत्य और आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सोसाइटी के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से महारास, डांडिया और गरबा खेलकर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में महिला वर्ग की ओर से मां कालरात्रि के स्वरूप पर विशेष समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को दर्शाती प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, मुंबई से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। बच्चों द्वारा रेलगाड़ी की थीम पर दी गई प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

पूरे परिसर में गरबा और डांडिया की धुन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों के जोश और उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने गरबा नाइट को अब चार दिवसीय करने का निर्णय लिया है।

कार्यक्रम का संचालन एंकर टीम के रमेश अरोड़ा, सूरज झा और कृतिका जैन द्वारा किया जा रहा है। गरबा नाइट के दूसरे दिन की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सोसाइटी में उत्सव और सांस्कृतिक एकता का शानदार माहौल बना दिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!