Ad imageAd image

आरके पुरम में पारंपरिक वेशभूषा में सजा डांडिया महोत्सव, गरबा की धुन पर झूमे प्रतिभागी

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

कोटा(रिपोर्ट: गिरिराज मीणा) = नवरात्रि के पावन पर्व पर कोटा शहर में डांडिया और गरबा महोत्सवों की धूम देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शहर के आरके पुरम क्षेत्र में वार्ड पार्षद योगेश विजयवर्गीय के नेतृत्व में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भाग लेकर आयोजन को आकर्षक सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

पारंपरिक परिधानों और नवरात्रि की भक्तिमय रंगत के बीच डांडिया महोत्सव में उत्सव का खास माहौल देखने को मिल रहा है। प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आयोजन की भव्यता लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। क्षेत्रवासी भी इस आयोजन की सराहना कर रहे हैं। महोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामूहिक उत्सव की भावना को प्रोत्साहन मिल रहा है।

टीम सदस्यों का मिल रहा सहयोग

महोत्सव के सफल आयोजन में टीम सदस्य अंकित जैन, दीपक नागर, चेतन पारेता, पीसी मीणा, विनोद श्रीवास्तव, राकेश तिवारी और नित्यानंद शर्मा सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। सभी के सामूहिक प्रयासों से आयोजन को बेहतर और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।

वहीं, शहर अध्यक्ष राखी गौतम ने भी डांडिया महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में उत्साह, आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!