Ad imageAd image

माहेश्वरी गरबा महोत्सव में शिल्पा अजय बिड़ला का सम्मान, सामाजिक एकता का दिया संदेश

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा/मांडल = मांडल माहेश्वरी समाज की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। महोत्सव में जिला परिषद वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी श्रीमती शिल्पा अजय बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने उनका सम्मान कर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में शिल्पा अजय बिड़ला ने समाज के सभी सदस्यों से एकजुटता, आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और परस्पर सहयोग की भावना है। समाज का कोई भी व्यक्ति अपने कार्यों से प्रगति करता है और समाज का नाम रोशन करता है, तो यह पूरे समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय होता है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास और समाज की प्रतिष्ठा को मजबूत बनाने के लिए सभी को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपसी सद्भाव, सहयोग और एकजुटता के माध्यम से ही समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।

महोत्सव के दौरान पारंपरिक गरबा नृत्य और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक गरबा प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई। पूरे आयोजन में उल्लास, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री आशा पटवारी, पूर्व अध्यक्ष चंदा झंवर, अध्यक्ष सुधा बिड़ला, आरती बिड़ला, इंदु पटवारी, रेनू अग्रवाल, गरिमा लड़ा, मोनिका बिड़ला, मोनिका जाजू एवं सुलोचना सोमानी सहित जिले के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

माहेश्वरी गरबा महोत्सव ने सामाजिक एकता, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन ने इस भावना को मजबूत किया कि आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने वाला समाज ही अपनी परंपराओं, प्रतिष्ठा और प्रगति को नई दिशा दे सकता है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!