भीलवाड़ा = अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा की महत्वपूर्ण बैठक अंकुश पॉइंट स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा (गोटे वाले) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज की एकजुटता बढ़ाने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष योगेश पारीक ने अमित व्यास को महासभा के शहर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अमित व्यास से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने, समाज के लोगों को एकजुट करने तथा सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई गई। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और सहयोग से महासभा समाजहित के कार्यों को नई दिशा देगी तथा संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा।
इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर पारीक, अनुभव जोशी, संजय व्यास, श्याम सुंदर व्यास, गोपाल पारीक, सुरेंद्र तिवाड़ी, दीपक व्यास, बिट्टू जीत शर्मा एवं कमलेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महासभा का मुख्य उद्देश्य संगठन की एकता को मजबूत करना, समाज का सम्मान बनाए रखना और जनहित एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना है। बैठक में इसी संकल्प के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया।



