Ad imageAd image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) की ओर से शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन किया और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला, जो जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विरोध में पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए: महेश सोनी

इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश सोनी ने अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को अपने बयानों में देश की गरिमा, राष्ट्रीय हितों और आम नागरिकों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और ऐसे बयानों के विरोध में मजबूती से अपना पक्ष रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कार्यक्रम में मधु जाजू, सुरेश पारीक, सुरेश बंब, आशीष राजस्थला, अर्चना दुबे, सुरेश काबरा, भंवर जाट, कैलाश सेन, राहुल खटिक, विनोद मेघवंशी, मोशीन और बक्षु जाट सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध  कराते हुए बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!