Ad imageAd image

मोमी में भाजपा प्रत्याशी शिवलाल पारीक का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने दिया जीत का भरोसा

पंचायत समिति सुवाणा के वार्ड संख्या 23 में चुनावी सरगर्मियां तेज, विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

सुवाणा = पंचायत समिति सुवाणा के वार्ड संख्या 23 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवलाल पारीक का शुक्रवार शाम ग्राम पंचायत मोमी स्थित पिपलाज माता मंदिर परिसर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने प्रत्याशी को माला पहनाकर और मेवाड़ी साफा बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया और ग्रामीणों ने शिवलाल पारीक को समर्थन देते हुए आगामी पंचायत समिति चुनाव में जीत का भरोसा दिलाया।

विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने का संदेश

स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विकास को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि इस बार प्रत्याशी का चयन जाति के बजाय नीति और नाम के बजाय काम के आधार पर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में ‘जाति नहीं, नीति देखो; नाम नहीं, काम देखो’ का संदेश प्रमुखता से उभरा। ग्रामीणों की भागीदारी और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने वार्ड संख्या 23 में चुनावी गतिविधियों को लेकर राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया।

सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा को प्राथमिकता देने का भरोसा

भाजपा प्रत्याशी शिवलाल पारीक ने स्वागत और समर्थन के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वार्ड संख्या 23 में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने गांव के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।

भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

समारोह में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र सिंह (फौजदार साब), श्रवण नारू, सूर्यप्रकाश पारीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामलाल माली, नानूलाल सालवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मोमी में हुए इस स्वागत समारोह को प्रत्याशी के जनसंपर्क अभियान और ग्रामीणों से संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!