Ad imageAd image

यूनेस्को आयोजित करेगा तीन दिवसीय करवा चौथ ट्रेड फेयर 2026
*भीलवाड़ा में पहली बार करवा चौथ पर होगा फैशन शो

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं इंस्पायर्ड जीआर स्टार इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में भीलवाड़ा में पहली बार करवा चौथ के अवसर पर तीन दिवसीय ‘‘करवा चौथ ट्रेड फेयर-2026’’ का आयोजन किया जा रहा है।
स्टेट फेडरेशन ऑफ़ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि यूनेस्को पिछले 40 वर्षों से भारतीय त्योहारों को विशेष प्रोत्साहन देने के तहत कई कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। क्योंकि यूनेस्को का उद्देश्य सेवा और सदभाव के साथ क्षेत्रीय परंपरागत रीति-रिवाजो और महापर्व को बढ़ावा देना भी है। इसी के अंतर्गत भीलवाड़ा शहर के आरसी व्यास कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में दिनांक 24 अक्टूबर शनिवार से 26 अक्टूबर सोमवार तक तीन दिवसीय ‘‘करवा चौथ ट्रेड फेयर-2026’’ का आयोजन किया जा रहा है। फैशन आईकॉन जया चौहान के नेतृत्व में करवा चौथ सेलिब्रेशन के साथ फैशन शो भी आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के जरिए पारंपरिक पर्व को फैशन से जोड़कर महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में गुरुकृपा इलेक्ट्रिक व जवाहर फाउंडेशन का भी विशेष सहयोग रहेगा।
जिला यूनेस्को के सचिव जगदीशचंद्र मूंदड़ा ने बताया कि तीन दिवसीय ट्रेड फेयर में आम लोगों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस ट्रेड फेयर में अधिकतर स्टॉल महिलाओं से संबंधित सामग्री की होगी। इस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला यूनेस्को एसोसिएशन की ओर से अति शीघ्र पांच सदस्यों की कमेटी गठित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारी व सदस्य तैयारीयो में जुट गए हैं।
यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने बताया कि करवा चौथ की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कई तरह के कार्यक्रम तैयार किया जा रहे हैं, इसमें प्रेम और उत्सव के साथ महिलाओं का मुख्य आकर्षण रैंप शो भी रखा गया है। तीन दिवसीय ट्रेड फेयर के साथ मिसेज करवा चौथ क्वीन 2026 का खिताब भी दिया जाएगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!