भीलवाड़ा = पंचायतराज आम चुनाव-2026 के कार्यों को सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से संपादित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने आदेश जारी कर जिले में प्रथम एवं द्वितीय चरण के निर्वाचन व आरक्षित श्रेणी के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने निर्धारित क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने तथा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
’मतदान दलों की रवानगी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश’
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एरिया मजिस्ट्रेट मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात अपने क्षेत्र के मतदान दलों की मतदान सामग्री सहित रवानगी सुनिश्चित करते हुए एरिया मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। साथ ही मुख्यालय पर रहते हुए अपने क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करेंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम चरण के लिए 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8ः30 बजे बिजोलिया, जहाजपुर, खजूरी, कोटडी व मांडलगढ़ के लिए एवं 11ः30 बजे बनेड़ा करेड़ा, मांडल व सुवाणा पंचायत समितियों के मतदान दलों की रवानगी की जाएगी। वहीं, द्वितीय चरण के लिए 27 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8ः30 बजे फूलियाकलां, रायपुर, आसींद व शंभूगढ़ पंचायत समिति के लिए एवं 11ः30 बजे सहाड़ा, शाहपुरा व हुरड़ा पंचायत समितियों के मतदान दलों की रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, सभी एरिया मजिस्ट्रेट उपसरपंच के मतदान एवं परिणाम के पश्चात अपने क्षेत्र के मतदान दलों की जिला मुख्यालय के लिए रवानगी सुनिश्चित करते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भीलवाड़ा में उपस्थित होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने निर्वाचन कार्यों को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त
’जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये आदेश, प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए सौंपी जिम्मेदारी’
Leave a comment
Leave a comment


