Ad imageAd image

सिलिकोसिस पीड़ितों को कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम 1923 के अंतर्गत मिलेगी क्षतिपूर्ति राशि’

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

भीलवाड़ा = राज्य में सिलिकोसिस नीति 2019 के अंतर्गत सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए प्रावधान किए गए हैं। भवन एवं अन्य सनिर्माण से संबंधित संस्थानों का निरीक्षण कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग तथा श्रम विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा निरीक्षण कर राज्य न्यूमोकोनियोसिस (सिलिकोसिस) नीति के अंतर्गत सिलिकोसिस रोकथाम के संबंध में सिलिकोसिस पीड़ितों को कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम 1923 के अंतर्गत क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

उपश्रम आयुक्त शिवदयन सोलंकी ने बताया कि सिलिकोसिस नीति के अंतर्गत सिलिकोसिस पीड़ित होने का प्रमाण पत्र चिकित्सा विभाग से जारी होने पर रू. 3 लाख रू.की सहायता राशि दी जाती है तथा सिलिकोसिस पीड़ित होने के उपरांत मृत्यु होने पर रू. 2 लाख रू. की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि सिलिकोसिस पीड़ित को विशेष योग्यजन की श्रेणी में शामिल किया गया है तथा विशेष योग्यजन की श्रेणी के समस्त लाभ प्राप्त किए जाते हैं। संस्थानों पर निरीक्षण के दौरान सिलिकोसिस पीड़ित श्रमिक के पाए जाने पर अधिनियम के अंतर्गत दावा प्रस्तुत किया जाकर क्षतिपूर्ति राशि दिलवाई जाने के न्यायालय कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम 1923 के प्रावधानों के अंतर्गत आदेश जारी किए जाएंगे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!