भीलवाड़ा = माँ शारदे की आराधना के महापर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर सेन युवा एकता मंच भीलवाड़ा द्वारा तीसरे वर्ष तीन दिवसीय सेन युवा एकता मंच 3.0 गरबा महोत्सव का आयोजन होटल हर्ष पैलेस, भीलवाड़ा में किया जा रहा है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेन समाज के युवा वर्ग को आपस में जोड़ना, समाज में एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा समाज की मातृशक्ति को सम्मानजनक एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है सेन युवा एकता मंच संरक्षक भेरूलाल सेन,महेंद्रगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच का प्रयास है कि समाज की बहन-बेटियाँ अपने ही समाज के बीच पारिवारिक एवं संस्कारमय माहौल में गरबा महोत्सव का आनंद ले सकें इस प्रकार के आयोजन युवाओं को एक-दूसरे से परिचित होने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं सेन युवा एकता मंच के अध्यक्ष सागर सेन सांगानेर ने बताया कि गरबा महोत्सव के प्रथम दिवस राजनीति, चिकित्सा, पुलिस, शिक्षा, पत्रकारिता एवं सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को मंच प्रदान कर सम्मानित किया गया, पार्षद मंजू देवी सेन, सुमन सेन, रिंकू सेन, अनुष्का (आशा जी), चंद्रकांता देवी सेन, सरोज सेन, निर्मला सेन, सुनीता सेन, वर्षा सेन, दुर्गा सेन, उर्मा सेन, द्रोपदी सेन, साधना, हेमलता, सुमन सेन एवं रेनू सेन सहित अन्य प्रतिभाएँ शामिल रहीं अंत में संस्थापक अध्यक्ष विकास सेन पांसल ने समस्त सेन समाज, भीलवाड़ा को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि यह गरबा महोत्सव पूरे सेन समाज को समर्पित है अंत में संस्था प्रमुख महादेव सेन पांसल ने बताया कि गरबा महोत्सव के दूसरे दिन गाजियाबाद से पधार रहे प्रसिद्ध सिंगर अनुराग सेन की शानदार संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगा



