भीलवाड़ा = त्योहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बनेड़ा कस्बे में कार्रवाई की। जिला कलेक्टर जस्मीत सिंह संधू के निर्देशानुसार विभागीय टीम ने बनेड़ा स्थित मेसर्स चारभुजा मावा भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयोग के योग्य नहीं पाए गए करीब 300 किलोग्राम मावे को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मावे की गुणवत्ता की जांच की गई। टीम ने मावे का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है, ताकि उसकी गुणवत्ता से संबंधित तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
त्योहारों पर लगातार जारी रहेगा जांच अभियान
सीएमएचओ ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी जैन, शाह रुख हुसैन सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे।
बनेड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 300 किलो खराब मावा नष्ट
Leave a comment
Leave a comment


