Ad imageAd image

नवरात्रि के पावन पर्व पर सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का शुभारंभ, पहले दिन 11 जोड़ों ने कराया पंजीयन

Dev Karan Mali
2 Min Read
Oplus_131072

भीलवाड़ा = दिनांक 11 फरवरी 2027 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हरनी महादेव, भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रथम दिन 11 वैवाहिक जोड़ों का पंजीयन कर इस मंगलमय आयोजन का शुभारंभ किया गया सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के प्रवक्ता दिनेश सेन उपरेड़ा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के दिन आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। अब तक सम्मेलन के लिए 18 जोड़ों के नामांकन हो चुके हैं, जिनमें से प्रथम दिन 11 जोड़ों ने पंजीयन करवाया है सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष दुर्गालाल सेन मांडल ने बताया कि समिति का दसवां सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पंचमी को हरनी महादेव में धूमधाम से संपन्न होगा, जिसमें भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, अजमेर, बूंदी आदि जिलों से समाज के वैवाहिक जोड़े भाग लेते हैं। सम्मेलन में समाज के लगभग 20,000 लोग शामिल होते हैं इस अवसर पर वैवाहिक जोड़ों को समाज के वरिष्ठजन, साधु-संत और भामाशाह आशीर्वाद प्रदान करते हैं समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार सेन कटार के नेतृत्व में अब तक नौ सामूहिक विवाह सम्मेलनों में लगभग 500 कन्याओं का विवाह संपन्न हो चुका है

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!