Ad imageAd image

मतदाता सूची से नाम विलोपन एवं आपत्ति के लिए फॉर्म-7 के नये दिशा निर्देश एवं सीमाएं निर्धारित

Dev Karan Mali
1 Min Read

भीलवाड़ा = भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची से नाम विलोपन अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए व्यक्तिगत निर्वाचकों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले फॉर्म-7 के संबंध में नए दिशा-निर्देश एवं सीमाएं निर्धारित की गई हैं। आयोग के संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्तिगत निर्वाचकों द्वारा बिना किसी ठोस आधार के थोक में आपत्ति फॉर्म प्रस्तुत किए जाते हैं। इससे वास्तविक मतदाताओं तथा फील्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं, जिनमें बूथ स्तरीय अधिकारी , एईआरओ एवं  ईआरओ शामिल हैं, को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. हरीतिमा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के प्रासंगिक पत्र के साथ प्राप्त भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की प्रति संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों , बूथ स्तरीय अधिकारियों  एवं अन्य फील्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं को इन नियमों से तत्काल अवगत कराया जाए। इसके साथ ही, आमजन में इन दिशा-निर्देशों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को फॉर्म-7 के संबंध में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी मिल सके।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!