Ad imageAd image

ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुआ पंचायत समितिवार आवंटन

Dev Karan Mali
2 Min Read

भीलवाड़ा = जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 हेतु ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन की कार्यवाही पारदर्शी रूप से सम्पन्न की गई।

उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन के माध्यम से जिले की 16 पंचायत समितियों – प्रथम चरण की 9 पंचायत समितियों कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, माण्डलगढ़, बिजौलिया, माण्डल, करेड़ा, सुवाणा, बनेड़ा एवं द्वितीय चरण की 7 पंचायत समितियों रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियाकलां, आसीन्द, शम्भूगढ़, हुरड़ा हेतु जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के लिए ईवीएम (कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट) का पंचायत समितिवार आवंटन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रेंडमाइजेशन के पश्चात मतदान हेतु एवं आरक्षित ईवीएम की सूची संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है तथा निर्धारित प्रपत्र में सूचना मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध कराई गई। ईवीएम को मतदान हेतु तैयार करने एवं स्ट्रॉग रूम हेतु राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलक नगर, भीलवाड़ा में कक्ष पूर्व में ही निर्धारित किए जा चुके हैं।इस दौरान ए डी एम प्रशासन सुश्री हरीतिमा  , ए डी एम सिटी श्रीमती प्रतिभा  एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे |

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!