Ad imageAd image

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक

Dev Karan Mali
1 Min Read

भीलवाड़ा, 15 अक्टूबर।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 15 अक्टूबर 2026 से खोला जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री रामावतार जाट ने बताया कि योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र (बालक) ई-मित्र केंद्र अथवा एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके पश्चात् एसजेएमएस एसएमएस आइकन पर क्लिक करने से डैशबोर्ड खुलेगा। डैशबोर्ड पर डीबीटी वाउचर आइकन पर क्लिक कर जनाधार के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निर्धारित पात्रता, शर्तों एवं सामान्य दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://sje.rajasthan पर उपलब्ध है। इच्छुक पात्र छात्र निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!