Ad imageAd image

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम विषय पर कार्यशाला आयोजित

Dev Karan Mali
1 Min Read

भीलवाड़ा = अंतरराष्ट्रीय बालिका  सप्ताह के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में  कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में बाल अधिकारिता विभाग की ओर से प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बाल विवाह की रोकथाम, बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के संबंध में अपने विचार साझा किए।

कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से श्री नागेन्द्र तोलंबिया एवं संबंधित सुपरवाइजर, बाल अधिकारिता विभाग से श्रीमती अनुराधा तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से राधेश्याम ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा तथा बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही, बाल विवाह की रोकथाम हेतु विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!