Ad imageAd image

मांडल में 108 एंबुलेंस पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, छत पर बैठी दो दर्जन से अधिक सवारियों को उतरवाया

Dev Karan Mali
2 Min Read

मांडल = भीलवाड़ा से करेड़ा की ओर जा रही एक बस में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। बस की छत पर दो दर्जन से अधिक यात्रियों के बैठे होने पर मांडल 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत ने तत्परता दिखाते हुए गुड्डा चौराहे पर बस को रुकवाया और छत पर बैठे यात्रियों को नीचे उतरवाकर बस के अंदर बैठने की सलाह दी।

प्रभु प्रजापत ने बस चालक को भी यात्रियों की जान जोखिम में डालने से बचने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी। उन्होंने जहाजपुर, सवाईपुर और शाहपुरा क्षेत्र में बस पलटने की घटनाओं का हवाला देते हुए चालक को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों के प्रति सचेत किया।

मांडल 108 एम्बुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

बस की छत पर यात्रियों का सफर करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। ऐसे में प्रभु प्रजापत की सजगता और समय पर की गई समझाइश से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण पहल सामने आई। उनकी इस कार्रवाई ने एक बार फिर संदेश दिया कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी कई जिंदगियों को खतरे में डाल सकती है।

अपील: बस चालक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाएं और यात्रियों को बस की छत पर सफर न करने दें। सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!