Ad imageAd image

जूडो में पुर के धर्मेश और भावना का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

श्री राम व्यायामशाला के दो खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, दिल्ली में दिखाएंगे दमखम

Dev Karan Mali
1 Min Read

पुर (रतनलाल आचार्य)। पुर कस्बे के दो होनहार जूडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। श्रीगंगानगर में 15 अक्टूबर को आयोजित 70वीं नेशनल ट्रायल जूडो प्रतियोगिता में श्री राम व्यायामशाला, पुर के धर्मेश आचार्य और भावना विश्नोई ने अपने प्रदर्शन के दम पर दिल्ली में होने वाली एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।

प्रतियोगिता में धर्मेश आचार्य का चयन अंडर-14 आयु वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ, जबकि भावना विश्नोई ने अंडर-14 आयु वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। दोनों खिलाड़ी श्री राम व्यायामशाला, पुर में नियमित अभ्यास कर जूडो की बारीकियां सीख रहे हैं।

एक ही व्यायामशाला के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सफलता से पुर कस्बे में खुशी का माहौल है। व्यायामशाला के कोच एवं गुरुजनों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

धर्मेश और भावना की यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और खेलों के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!