चित्तौडगढ़ = श्री महाराणा कुम्भा सेवा संस्थान परिसर में नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के नवनिर्वाचित पार्षद छोटू सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह मेड़तिया, नगेंद्र सिंह राठौड़, दुर्ग पाल सिंह झाला, विपिन सिंह शक्तावत, विपुल सिंह राणावत का स्वागत एवं सम्मान संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य द्वारा किया गया।
साथ ही पदोन्नत हुए सहायक निरीक्षक प्रतापसिंह एवं सेवानिवृत्ति हुए अध्यापक राजकुमार सिंह का भी संस्थान द्वारा स्वागत किया गया। मेवाड़ क्षेत्रिय महासभा चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष जयपाल सिंह शक्तावत घटियावली सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत भी संस्थान के पदाधिकारी द्वारा किया गया।
स्वागत उद्बोधन संस्थान अध्यक्ष प्रदीप सिंह नाहरगढ़, संचालन सचिव राजेंद्र सिंह नारेला, आभार कोषाध्यक्ष संपत्तसिंह शेखावत ने व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित पार्षदों में स्वागत एवं सम्मान में अभिभूत होकर कहा कि संस्थान के सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं सभी तरह का सहयोग करेंगे । संस्थान के पदाधिकारीयों ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी एवं निर्माण कार्यों में जन सहयोग एवं विधायक चंद्रभान सिंह तथा सांसद सी.पी. जोशी के द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम में संस्थान के मुकुंदसिंह , केसर सिंह, नारायण सिंह, दिलीप सिंह, ईश्वर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह भगवत सिंह, टीकमपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरीराज सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।



