Ad imageAd image

15 अक्टूबर को भीलवाड़ा के कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति, दादी धाम, आरसी व्यास कॉलोनी और सुभाषनगर सहित कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

Dev Karan Mali
3 Min Read

भीलवाड़ा = विद्युत विभाग की ओर से आवश्यक कार्य के चलते गुरुवार, 15 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान 11 केवी दादी धाम, शिवाजी गार्डन एवं मोदी ग्राउंड फीडर सहित आरसी व्यास ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती

1. दादी धाम फीडर क्षेत्र: दादी धाम, कांवा खेड़ा, कुमुद विहार प्रथम एवं द्वितीय, हरिजन बस्ती, शिवाजी नगर, बापू कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, एसडीए स्कूल, रहमानिया एग्रो तथा एफसीआई गोदाम के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

2. शिवाजी गार्डन फीडर क्षेत्र: आरसी व्यास कॉलोनी सेक्टर 1, 2, 3 एवं 4, शिवाजी गार्डन, आरके कॉलोनी सेक्टर-ए, पुराना मजदूर चौराहा, ऋषभ हॉस्पिटल तथा लाइफ लाइन हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

3. आरसी व्यास कॉलोनी एवं सुभाषनगर क्षेत्र: आरसी व्यास कॉलोनी सेक्टर 5 एवं 7, स्पर्श हॉस्पिटल के सामने का क्षेत्र, श्रीनाथ सर्किल, मदर टेरेसा स्कूल के सामने का क्षेत्र, ग्वारिया बस्ती, पालड़ी रोड, शिव मंदिर, देवनारायण मंदिर, राम मंदिर, आलोक स्कूल, टेंपो स्टैंड, सुभाषनगर के विभिन्न सेक्टर, बाबा रामदेव मंदिर, यूनिक होटल, सुखाड़िया नगर, इंडिया न्यूज, एंटी करप्शन ऑफिस, ब्यावर बुकिंग, एलपीजी इंडियन ऑयल, सुखाड़िया सर्किल, सेंट असलम स्कूल, मिलन वाटिका, अजमेरा हॉस्पिटल, बायोस्कोप, सुप्रीम मोटर, यूआईटी, सुभाषनगर स्कूल तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके अतिरिक्त टंकी के बालाजी के सामने का क्षेत्र, रामदेव मंदिर के पास, राजपूत कॉलोनी, चंपालाल हलवाई, मंगल मूर्ति चौराहा, असर्वा सर्विस सेंटर, मधुवन वाटिका, रमा विहार एवं डी-मार्ट के आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत कटौती रहेगी।

4. मोदी ग्राउंड फीडर क्षेत्र: स्वास्तिक हॉस्पिटल, वाटर वर्क्स सेक्टर 8, 9 एवं 10, नवजीवन पब्लिक स्कूल, आरके हॉस्पिटल, मेवाड़ हॉस्पिटल, देव मदज हॉस्पिटल, गुर्जर समाज छात्रावास, भंसाली हॉस्पिटल, आरसी व्यास कॉलोनी के सेक्टर 2, 3 एवं 4, इंदिरा गांधी कम्युनिटी हॉल, शिवाजी गार्डन तथा मजदूर चौराहे के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि वे आवश्यक कार्य समय से पहले पूरा कर लें तथा बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या की योजना बनाएं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!