भीलवाड़ा = महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशन में ’’नारी चैपाल-सशक्त बालिका, समृद्ध समाज’’ सप्ताह के तहत् आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए योजना सेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन पर कार्यशाला बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग के मिटिंग हाॅल में की गई।
कार्यशाला में सहायक प्रशासनिक अधिकारी सत्यनारायण भांबी ने किशोरी बालिकाओं व महिलाओं से सम्बधित विभागीय योजना के बारे में विस्तार से बताया।
पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता सुवाणा श्रीमती मीनल विजयवर्गीय व पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता माण्डल सुश्री हेमा नायक द्वारा महिला अधिकारिता विभाग में महिलाओं एवं बालिकाओं को आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। महिला उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत् महिलाओं को मिलने वाले ऋण व राजीविका से संबंधित योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने व स्वयं का व्यवसाय शुरू करने एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने तथा अपनी आजीविका को मजबूत बनाने के अवसरो के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं उपलब्ध सहायता सुविधाओं के संबंध में जानकारी देकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही महिलाओं को अपनी रूचि एवं कौशल के अनुरूप रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश सशक्त महिला, आत्मनिर्भिर परिवार और समृद्ध समाज की आधार शिला है। इस दौरान जिले की ग्राम साथिने भी उपस्थित रहीं।



