Ad imageAd image

जयकारा 2026 में आज सजेगा मेवाड़ डांडिया किंग का मंच, होगा महामुकाबला

डांडिया की धुन पर दिखेगा प्रतिभागियों का हुनर, पारंपरिक परिधानों में खिताब के लिए थिरकेंगे प्रतिभागी

Dev Karan Mali
3 Min Read

उदयपुर = महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव ‘जयकारा 2026’ में गुरुवार को मेवाड़ डांडिया किंग प्रतियोगिता का महामुकाबला होगा। इस दौरान डांडिया की थाप, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान और प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियां महोत्सव के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

मेवाड़ महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने बताया कि जयकारा 2026 में गुरुवार को डांडिया का उत्साह चरम पर रहेगा। मेवाड़ डांडिया किंग प्रतियोगिता के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है, जहां प्रतिभागी अपने नृत्य कौशल और शानदार प्रस्तुतियों के दम पर खिताब हासिल करने के लिए मुकाबला करेंगे।

समिति अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव लीला आगाल और संरक्षक आशा पोखरना ने बताया कि जयकारा 2026 प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों और डांडिया प्रेमियों में खासा उत्साह है। राजस्थानी, गुजराती, मारवाड़ी सहित विभिन्न पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागी ताल, थिरकन और हुनर का अनूठा संगम प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

नवरात्रि के उल्लास में सराबोर जयकारा 2026

महोत्सव में मां दुर्गा की भक्ति और नवरात्रि के उल्लास के बीच शहरवासियों को सांस्कृतिक रंगों से सजी शाम का आनंद मिल रहा है। डांडिया प्रेमियों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति की ओर से प्रतियोगिता को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं।

मेवाड़ महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष गोपाल भूतड़ा ने बताया कि गुरुवार को आयोजित मेवाड़ डांडिया किंग प्रतियोगिता के प्रभारी अनुराग द्विवेदी, सुनील मेनारिया, गोपाल पोरवाल, अभिमन्यु माहेश्वरी, राधा काबरा और अंजलि गोस्वामी रहेंगे।

आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव लीला आगाल, संरक्षक आशा पोखरना, पार्षद भोलाराम प्रजापत, कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा, उपाध्यक्ष गोपाल भूतड़ा एवं अनुराग द्विवेदी, बंटी शर्मा, ओम सुखवाल, किशन लाल सोनी, अभिषेक मूंदड़ा, गोपाल पोरवाल, यश टेलर, हिमांशु जाजू, अनुराग बांगड़, अक्षत माहेश्वरी, स्वप्निल माहेश्वरी, बलजीत सिंह सोनी, विकास गंगवाल, सनी सुखवाल, तनिष्क मूंदड़ा, महेंद्र राजावत, हनुमान शर्मा, भरत आगाल, आयुष माहेश्वरी, अर्पित छिपा, हर्षवर्धन सिंह चौहान, हिमांशु बनवार, बादल शर्मा, विभोर पुंगलिया, अभिषेक व्यास, सुरेंद्र पाल सिंह, दिनेश कुमावत, रेखा समदानी, भावना आगाल, जय तोषनीवाल, प्रिया व्यास, प्रियंका आगाल, सुनीता कौर सोनी, ज्योति तिवारी, रीना जागेटिया, दिव्या बांगड़ और अवनी शर्मा सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

अब नजरें मेवाड़ डांडिया किंग के महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां प्रतिभागी अपने हुनर और नृत्य से दर्शकों का दिल जीतने के साथ खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!