Ad imageAd image

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत
जिले के 41 विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सुरक्षित स्थान, जहाँ सपनों को पंख मिलते हैं विषय पर बच्चों को किया जागरूक

Dev Karan Mali
3 Min Read

भीलवाड़ा = माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (त्ैस्ै।) जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा श्री अभय जैन के निर्देशन में मंगलवार को “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा न्याय क्षेत्र के लगभग 41 सरकारी तथा निजी विद्यालयों में व्यापक विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य विषय सुरक्षित स्थान, जहाँ सपनों को पंख मिलते हैं।

न्यायिक अधिकारीगण द्वारा बच्चों को स्कूल में उनकी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों और शिक्षकों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम तहत निर्धारित मानकों से अवगत कराया। बच्चों को बताया गया कि हर मौसम में सुरक्षित रहने वाला स्कूल भवन, स्वच्छ पेयजल, लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, तथा सुरक्षित खेल का मैदान प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत भी सुरक्षित शिक्षा का वातावरण सुनिश्चित किया गया है। बच्चों को स्पष्ट रूप से समझाया गया कि यदि विद्यालय की छत में दरारें हों, प्लास्टर गिर रहा हो, बिजली के तार खुले हों या खेल का मैदान असुरक्षित हो, तो उन्हें तुरंत अपने शिक्षकों, माता-पिता या विद्यालय प्रबंधन समिति को सूचित करना चाहिए। किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना के समय बच्चे बिना डरे सीधे चाइल्डलाइन हेल्पलाइन 1098, 15100 नालसा हेल्प लाईन पर कॉल कर सकते हैं।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती रश्मि आर्य ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय तथा तालुका स्तर पर प्रत्येक न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा न्याय क्षेत्र के पूरे जिले में प्रथम तथा तृतीय मंगलवार को प्रतिमाह अलग-अलग विषयों पर नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला मुख्यालय पर श्री पवन कुमार सिंघल, न्यायाधीश, एसीडी कोर्ट, श्री महेन्द्र कुमार ढाबी, न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय सं. 01, श्री बृजेश पंवार न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय सं. 02, श्री नवीन चैधरी, न्यायाधीश, एमएसीटी कोर्ट सं. 01, सुश्री रेखा वाधवा न्यायाधीश, पोक्सो न्यायालय सं. 01, सुश्री मीना अग्रवाल (न्यायाधीश, वाणिज्य न्यायालय), श्री नगेन्द्र सिंह न्यायाधीश, अपर जिला न्यायाधीश सं. 02, श्री पवन काला न्यायाधीश, अपर जिला न्यायाधीश सं. 03, रिचा चैधरी न्यायाधीश (म.उ.प्र.), निलेश सिंह चैधरी, न्यायाधीश (अजाध्जजा प्रकरण), देवांगिनी औदिच्य, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा आदि न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विभिन्न विद्यालयों में पहुँचकर विधिक साक्षरता शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!