भीलवाड़ा = संयुक्त राष्ट्र का शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को क्लब से संबंधित स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान व जिला यूनेस्को एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन फोर जापान के सहयोग से जापान की प्रतिष्ठित ‘‘एनिकी पेंटिग प्रतियोगिता(Enikki Art Competition)’’ का आयोजन भीलवाड़ा जिले की कई स्कूलों में किया जायेगा।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि एनिकी पेटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की भीलवाड़ा में यूनेस्को द्वारा पहल की जा रही है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों में कला, रचनात्मकता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जापान की एनिकी(Enikki Art Competition) पेटिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन पूरे भारतवर्ष में यूनेस्को द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक प्रतिभा और विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
जिला यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि भीलवाड़ा शहर सहित जिले की कई स्कूलों में इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए छात्र-छात्राआंे को निःशुल्क ड्राईंगशीट, कलर बोक्स व बेनर सहित अन्य स्टेशनरी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मान किया जायेगा। साथ ही पूरे राजस्थान से 5 विजेता विद्यार्थियों को जापान जाने का भी अवसर प्रदान होगा।
*यूनेस्को आयोजित करेगा जापान की प्रतिष्ठित ‘‘एनिकी पेंटिग प्रतियोगिता (Enikki Art Competition)’*
Leave a comment
Leave a comment


