चित्तौड़गढ़ = प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से भेंट की गई दानराशि की गणना जारी है। 9 अक्टूबर 2026 को खोले गए भंडार की गणना के तृतीय चरण में 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसके साथ ही तीन चरणों में अब तक कुल 21 करोड़ 40 लाख 12 हजार 100 रुपये की दानराशि की गणना हो चुकी है।
मंदिर के भंडार से निकल रही करोड़ों रुपये की दानराशि श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास को दर्शाती है। भंडार की गणना कई चरणों में की जा रही है, ताकि प्राप्त दानराशि की गणना व्यवस्थित तरीके से पूरी की जा सके।
जानकारी के अनुसार, भंडार की शेष दानराशि की गणना 14 अक्टूबर 2026 को चतुर्थ चरण में की जाएगी। इसके बाद ही भंडार से प्राप्त कुल दानराशि का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।
अब सभी की नजर चौथे चरण की गणना पर टिकी है, जिसमें शेष दानराशि की गणना की जाएगी।
श्री सांवलिया सेठ के भंडार में तीन चरणों की गणना पूरी, अब तक मिले 21.40 करोड़ रुपये
14 अक्टूबर को होगी चौथे चरण की गणना, श्रद्धालुओं की आस्था से भंडार में उमड़ी करोड़ों की दानराशि
Leave a comment
Leave a comment


