Ad imageAd image

चौथी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनने पर लक्ष्मीनारायण दशोरा का सम्मान, भोपालसागर उपशाखा ने दी बधाई

Mahesh Puri
1 Min Read

चित्तौड़गढ़ = राजस्थान पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा के चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर भोपालसागर उपशाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

कार्यालय मंत्री मनोहर लाल सोनी ने बताया कि भोपालसागर उपशाखा के अध्यक्ष मदनलाल विजयवर्गीय, मंत्री किशनलाल छिपा, कोषाध्यक्ष भगवती लाल सेन, उपाध्यक्ष कालूराम मेनारिया एवं संरक्षक अरविंद व्यास ने जिला अध्यक्ष दशोरा का शॉल, उपरना और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री अशोक नामधर, कोषाध्यक्ष यशवंत दशोरा एवं राजकुमार दशोरा, जिला मंत्री मनोहर लाल सोनी, सत्यनारायण भट्ट, शिव दाधीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरू शंकर व्यास, प्रदीप दीक्षित, मोहम्मद जफरुल्लाह तथा संयुक्त मंत्री हरीश गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी का भी पगड़ी एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही आगामी वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पेंशनर समाज की कल्याणकारी योजनाओं, पेंशनर भवन में किए गए नवीन कार्यों और आगामी समय में जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप दीक्षित ने किया, जबकि कालूराम मेनारिया ने अपने विचार व्यक्त किए।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!