Ad imageAd image

नामांकन से पहले सास के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, पंचायत चुनाव में दिखी संस्कृति और संस्कार की झलक

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

(रिपोर्टर: गिरिराज मीणा) कोटा  = पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन के दौरान कोटा जिले में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों की झलक देखने को मिली। जिला परिषद वार्ड नंबर-2 से कांग्रेस प्रत्याशी शानू राठौड़ ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपनी सास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके संस्कारों की लोगों ने सराहना की।


वहीं, इसी वार्ड से नीलू नागर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके पति एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलदीप नागर ने बताया कि उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद नीलू नागर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया।


पार्टियों ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की सूची
गौरतलब है कि नगर निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनाव में भी दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अब तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है, जबकि नामांकन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और कई प्रत्याशी अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!