रायपुर = सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। गाडरमाला ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
अग्रवाल ने इस्तीफे के पीछे पार्टी में कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुने जाने को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।
सत्यनारायण अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रायपुर-सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके इस फैसले को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, उनके आगामी राजनीतिक कदम को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कांग्रेस को झटका: गाडरमाला ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने दिया इस्तीफा
कार्यकर्ताओं की अनदेखी और जमीनी स्तर पर आवाज नहीं सुने जाने से आहत होकर लिया निर्णय
Leave a comment
Leave a comment


