Ad imageAd image

भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ पार्षद भोलाराम प्रजापत ने छठे कार्यकाल का किया श्रीगणेश

नगर परिषद में सभापति व आयुक्त से की शिष्टाचार भेंट, वार्ड के विकास कार्यों और मूलभूत समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Dev Karan Mali
3 Min Read

चित्तौड़गढ़ = वार्ड संख्या 11 के पार्षद भोलाराम प्रजापत ने नवरात्र के पावन अवसर पर नगर परिषद परिसर स्थित शिव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर अपने छठे कार्यकाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके समर्थक, कार्यकर्ता और वार्ड के वरिष्ठजन मौजूद रहे। समर्थकों ने माला व उपरना पहनाकर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पार्षद भोलाराम प्रजापत लगातार छठी बार निर्वाचित होकर अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनप्रतिनिधित्व का उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के साथ ईमानदार छवि के चलते उन्होंने नगर परिषद में अपनी अलग पहचान बनाई है। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए वार्ड के वरिष्ठजनों ने उन्हें जनहित के कार्यों में सदैव सक्रिय रहने का आशीर्वाद दिया।

विकास कार्यों को लेकर सौंपा ज्ञापन

छठे कार्यकाल की शुरुआत के अवसर पर पार्षद भोलाराम प्रजापत ने अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया तथा आयुक्त रविन्द्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वार्ड में प्रस्तावित विकास कार्यों की सूची प्रस्तुत की गई और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पार्षद ने समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति देने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

सभापति एवं आयुक्त ने समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस पर समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। साथ ही वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

वरिष्ठजन व कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर अनंत समदानी, लक्ष्मण सिंह भाटी, सूर्यप्रकाश शर्मा, कन्हैयालाल पुरोहित, भैरवशंकर पंचोली, मथुरालाल नंदवाना, विजय कुमार शर्मा, महेन्द्रनाथ योगी, रितेश कुमावत, कैलाश वैष्णव, मनीष पीपाड़ा, शेषकुमार गुप्ता, रामप्रसाद प्रजापत, विष्णु प्रजापत, अक्षय प्रजापत, अमित कुमावत, ऋतिक ओझा, राघव काबरा, रतन तड़बा, देवशरण तिवारी, मदनलाल सालवी, नारायण भोई, अजय रजक एवं महेन्द्र सरगरा सहित वार्ड के वरिष्ठजन, युवा समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!