भीलवाड़ा। श्रीमती नारायणी देवी वर्मा महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, महिला आश्रम में बीएड प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिकाओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीएड महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि पांडे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमबीए कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता पारीक एवं बीपीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. चंद्रकांता त्रिपाठी उपस्थित रहीं।
महाविद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी रेनू शर्मा ने बताया कि सत्र 2026 की फ्रेशर पार्टी में विभिन्न खिताबों के लिए छात्राध्यापिकाओं का चयन किया गया। इसमें अनुप्रिया छीपा को मिस फ्रेशर, इशिता राठौड़ को रनर-अप तथा अक्षिता नुवाल को मिस शाइनिंग स्टार का खिताब प्रदान किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ. निर्मला तापड़िया ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. रेखा गौर, सरोज मेवाड़ा, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकला सिंह, गायत्री पाठक, कंचन शर्मा, मनीषा जाट, नेहा जोशी, योगेंद्र शर्मा एवं मोहित का विशेष सहयोग रहा।
महिला आश्रम बीएड कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, अनुप्रिया छीपा बनीं मिस फ्रेशर
Leave a comment
Leave a comment


