भीलवाडा = श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग भीलवाड़ा के निर्देशन में ’’नारी चैपाल-सशक्त बालिका, समृद्ध समाज’’ सप्ताह के तहत् महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन में प्रधानाचार्य सुन्दर सिंह चुण्डावत व अध्यापक सांवरिया खटीक के सानिध्य में कबड्डी व बेडमिन्टन प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा महात्मा गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुर में प्रधानाचार्य इरशाद आलम काजी के सानिध्य में जूडो़ कराटे व कबड्डी का आयोजन किया गया।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र से केन्द्र प्रबंधक गंगा दाधीच,विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल, मनोसामाजिक परामर्शदाता सुनिता शर्मा, सामाजिक परामर्शदाता सीमा शर्मा द्वारा बालिकाओं को खेलकूद के महत्व के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है बल्कि मानसिक मजबूती व निर्णय लेने की क्षमता, आत्म विश्वास, सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बालिकाओं को सकारात्मक सोच विकसित करने व भय मुक्त, सुरक्षित एवं सम्मान जनक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा तथा विजेता रही बालिकाओं को डाॅक्यूमेन्टस् चेन फाइल व भाग लेने वाली बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। बाल विवाह नहीं करने हेतु बालिकाओं को शपथ दिलाई गई व माई भारत पोर्टल पर प्रत्येक बालिकाओं को रजिस्टेªशन करने के लिये बताया गया। इस दौरान 300 बालिकाये उपस्थित रहीं।
अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजनबालिकाओं ने दिखाया उत्साह एवं प्रतिभा
Leave a comment
Leave a comment


