Ad imageAd image

छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग, महापौर ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लेने का दिया आश्वासन

नवरात्र पर मां जोगणिया माता की घट स्थापना, सांसद-महापौर सहित जनप्रतिनिधियों का सम्मान; प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी नवाजा

Dev Karan Mali
4 Min Read

भीलवाड़ा = कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वावधान में कुंवारा रोड स्थित मां जोगणिया धाम परिसर में नवरात्र के पावन अवसर पर मां गदगुली जोगणिया माता सहित अन्य देवी-देवताओं की विधिवत घट स्थापना की गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, महापौर जसवंत कंवर सहित जनप्रतिनिधियों का मारवाड़ी साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग

कोली समाज विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश सुनारिया ने शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सांसद दामोदर अग्रवाल एवं महापौर जसवंत कंवर के समक्ष मां जोगणिया माता मंदिर के पास नगर निगम की पड़त भूमि को कोली समाज छात्रावास के लिए आवंटित करने की मांग रखी। महापौर ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर भूमि आवंटन की दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

पुस्तकालय निर्माण के लिए सांसद से सहयोग मांगा

समाज की ओर से बढ़लेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुस्तकालय एवं लाइब्रेरी निर्माण के लिए सांसद दामोदर अग्रवाल से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की गई। सांसद ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र प्रयास करने की बात कही।

छह लाख की लागत से बनी जनसुविधाओं का उद्घाटन

मां जोगणिया माता परिसर में भामाशाहों के सहयोग से लगभग छह लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय एवं स्नानघर का उद्घाटन महापौर जसवंत कंवर ने किया। इन सुविधाओं से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। समाजजनों ने निर्माण कार्य में सहयोग देने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाड़िया ने बताया कि समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, महापौर जसवंत कंवर, पार्षद रमेश चंद्र कोली, शंकरलाल जाट, गोपाल कीर, पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह भगत सेन तथा भाजपा कार्यकर्ता जगदीश डिडवानिया एवं प्रकाश डिडवानिया सहित अन्य अतिथियों का मारवाड़ी साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

मंदिर के भोपा राजेश कसौंडिया ने बताया कि परिसर में गढ़गौली भेरूनाथ, शेर दशहरा भेरूनाथ एवं बालाजी महाराज के धार्मिक स्थल स्थित हैं, जिनके प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। नवरात्र के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

समाजबंधुओं एवं महिला मंडल की रही सहभागिता

कार्यक्रम में बालूलाल, भेरूलाल, चुन्नीलाल, भागीरथ, डालचंद, लक्ष्मण, रणजीत, सेवंतीलाल, मोतीलाल, किशन, देवीलाल, राकेश एवं नरेंद्र सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

झलकारी बाई महिला मंडल की ओर से अंजना, अंतिमा, जानकी, मधु, पूजा, राजेश्वरी, दुर्गा, अजय, संगीता, सुनीता, डोली, मुक्तेश्वरी एवं निर्मला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं समाज के विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!