Ad imageAd image

अब भारी सिलेंडर उठाने की झंझट खत्म! भारतगैस ने पेश किया 10 किलो का ‘लाइट ZIP’ सिलेंडर

हाथोंहाथ मिलेगा कनेक्शन, 4 घंटे में एक्सप्रेस डिलीवरी का दावा

Dev Karan Mali
2 Min Read

रायपुर (भीलवाड़ा) = घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने भारतगैस लाइट ZIP के नाम से नया एलपीजी समाधान पेश किया है। इसके तहत ग्राहकों को 10 किलोग्राम क्षमता वाला फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यह पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का होने के कारण उठाने और इस्तेमाल करने में अधिक सुविधाजनक है।

आरके भारत गैस ग्रामीण वितरक, रायपुर के मैनेजर कुलदीप पाराशर ने बताया कि भारतगैस लाइट ZIP का उद्देश्य ग्राहकों को आसान कनेक्शन प्रक्रिया, तेज सेवा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह फ्री ट्रेड एलपीजी श्रेणी का समाधान है, जिसमें ग्राहकों को हाथोंहाथ कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा दी जाती है। कंपनी की ओर से चार घंटे में डिलीवरी की सुविधा का भी उल्लेख किया गया है।

हल्का सिलेंडर, इस्तेमाल में आसानी

फाइबर कंपोजिट तकनीक से तैयार 10 किलोग्राम का यह सिलेंडर उन उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है, जिन्हें पारंपरिक भारी स्टील सिलेंडर उठाने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में परेशानी होती है। नई सुविधा से ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक एलपीजी सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर भारतगैस प्रोपराइटर एवं विधायक प्रत्याशी राजेंद्र कुमार त्रिवेदी, प्रकाश जाट, लक्ष्मण गुर्जर, मिट्ठू लाल गुर्जर, भारत गैस के पारस सालवी सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!