कोटा = कोटा जिले के कनवास क्षेत्र के प्रसिद्ध सुफी संत हजरत हाजी अब्दुल हकीम बाबा कलन्दर के चित्तौड़गढ़ प्रथम बार आगमन वार्ड नं. 48 के पार्षद इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
संगठन मंत्री रफीक खान एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश जोईंट सेक्रेट्री मोहसीन खान ने बताया कि वार्ड नं. 48 के पार्षद इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मण्डी, हुसैनी चौक में हजरत हाजी सुफी संत अब्दुल हकीम बाबा कलन्दर का साफा बंधा कर, शॉल ओढ़ाकर, फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
स्वागत के पश्चात् सुफी संत द्वारा मिठाई पर फातिया दरूदशरीफ पढ़कर देश में अमन, चेन, भाईचारे की दुआ मांगी और मोहल्लेवासियों के लिए खुशहाली, भाईचारे की कामना की। फातिया दरूद के बाद मोहल्ले में मिठाई तकसीम की गई। स्वागत समारोह में हिन्दू-मुस्लिम संगठनों व समाजजनों ने मौजूद रहकर कौमी एकता की मिसाल पेश की और बाबा साहब का स्वागत किया।
पार्षद इम्तियाज हुसैन लौहार, जमील अहमद, सलीम नेता, इकबाल अब्बासी, रफीक तंवर, राजु शालीमार, खुसरो कमाल, सलीम नागौरी (राजू पावणा), मुंशी भाई, मोसीन खान, पार्षद वासु लोठ, रफीक खान, आबीद हुसैन, लाला भंडारी, रमेश माली, मुबारिक टेलर, राम जी, रमेश सेन, हकीम बोहरा, इकबालाल मामा, शरीफ छीपा, एहसान कुरेशी, रफीक छीपा, मोहम्मद अली, बब्बन, अल्ताफ हुसैन, आबिद हुसैन, मोहम्मद इशाक, मुख्तियार हुसैन, मोहम्मद हुसैन, अशफाक छीपा, गुलाम नबी, कालू, मोहम्मद आलक, सीफान, मो. साबिर, रवि, कुलदीप, अभिलाष, दुर्गेश, दिलीप आदि मौजूद रहे।



