चित्तौड़गढ़ = मंत्रालयिक कर्मचारी के लिए बजट में की गई घोषणा की शीघ्र क्रियान्विति किये जाने की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय आह्वान पर राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद, जिला शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में सोमवार 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश सुखवाल ने बताया कि सौंपे ज्ञापन में बताया कि मंत्रालयिक वर्ग की लंबित मांग व बजट सत्र में की गई घोषणाओं की अब तक क्रियान्विति न होने से समस्त कर्मचारियों में रोष व निराशा है। शीघ्र निराकरण न होने की स्थिति में मंत्रालयिक कर्मचारी को आंदोलन की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। संगठन द्वारा ग्रेड पे संशोधन करते हुए सचिवालय कार्मिक समान किये जाने, अंतिम पदोन्नति पश्चात् उपनिदेशक (प्रशासनिक), वरिष्ठ उपशासन सचिव नवपद सृजन किये जाने, कार्मिक के समर्पित अवकाश पर लगी अघोषित रोक हटाने एवं 5 माह पश्चात् भी बिल ईसीएस नहीं होने सहित सेवानिवृत्त कार्मिकों को समय पर भुगतान किये जाने की मांग की गई।
इस दौरान मुकेश कोठारी, रोशनलाल रेगर, राजेश स्वामी, कपिल यादव, समीर जाखड़, योगेश शर्मा, प्रवीण कुमार, मंजु देवी जयसवाल, अनिशा मीणा, नरेन्द्र कुमार सोनी, नितेश कुमार लाड, कुलदीप मीणा, सतीश यादव, घनश्याम व्यास सहित कई कर्मचारीगण मौजूद रहे।



