भीलवाड़ा = जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि जिले की 7 पंचायत समिति रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियाकलां, आसींद, हुरड़ा एवं शंभूगढ़ के द्वितीय चरण के लिए नाम निर्देशन पत्र मंगलवार, 13 अक्टूबर से शुरू होंगे, नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर नाम निर्देशन पत्र पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निग अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा 19 अक्टूबर अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत पश्चात किया जाएगा।
पंचायत समिति सदस्यों के लिए द्वितीय चरण का मतदान बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा। मतगणना जिला मुख्यालय पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रधान के चुनाव की तिथि 27 नवंबर 2026 तथा उप प्रधान के चुनाव की तिथि 28 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
*दूसरे चरण की पंचायत समिति के सदस्यों के पद के लिये मंगलवार, 13 अक्टूम्बर से कर सकेंगे नामांकन
Leave a comment
Leave a comment


