Ad imageAd image

बापू नगर में खड़ी ब्रेजा कार के इंटीरियर में लगी आग

समय रहते बुझाई आग, टला बड़ा हादसा

Dev Karan Mali
1 Min Read

भीलवाड़ा (रिपोर्टर रतन लाल आचार्य) = शहर के बापू नगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर दुकान के बाहर खड़ी मारुति सुजुकी ब्रेजा कार के इंटीरियर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कार दुकान के बाहर खड़ी थी। बाजार जाने के लिए जब कार का दरवाजा खोला गया, तो अंदर धुआं भरा दिखाई दिया। जांच करने पर कार के इंटीरियर में आग लगने का पता चला। इसके बाद तत्काल दुकान पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग फैलने से रुक गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल कार के इंटीरियर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!