निम्बाहेड़ा = लुंण खंडा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों के लिए वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्रिसिल फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर मंजीत शर्मा ने बताया की ग्रामीणों को बैंकिंग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी गई।
इस दौरान बीमा योजनाओं, अटल पेंशन योजना सहित सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को समझाया गया कि वे बैंकिंग सुविधाओं का सुरक्षित एवं सही तरीके से उपयोग करते हुए पात्र योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मोबाइल पर आने वाले संदिग्ध कॉल, लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित बैंक अथवा पुलिस को देने के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के साथ बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
लुंण खंडा में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी, साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए उपाय
Leave a comment
Leave a comment


