कोटा = बपावर कला थाना पुलिस ने किसानों के खेतों से सोलर प्लेट, सड़क मशीन व बैटरी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुरजीत शंकर ने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को फरियादी मांगिलाल पुत्र श्री बृजमोहन, जाति मीणा, निवासी धांसखेड़ा ने थाना बपावर कला में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके खेत में लगी सोलर ऊर्जा से चलने वाली घटका मशीन तथा अन्य सामान चोरी हो गया है। इसी प्रकार आसपास के खेतों में भी सोलर प्लेट व बैटरी चोरी होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुरजीत मीणा एवं उप पुलिस अधीक्षक बपावर कला वृत्त सुरभिज्ञा मीणा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध बाबूलाल पुत्र श्री कालूलाल मीणा, उम्र 36 वर्ष, निवासी धांसखेड़ा, थाना बपावर कला, जिला कोटा ग्रामीण को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने खेतों से सोलर प्लेट, बैटरी सहित अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में थाना बपावर कला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
किसानों के खेतों से सोलर प्लेट, सड़क मशीन व बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment


