Ad imageAd image

पुर में सुबह-सुबह महिला के गले से रामनामी मंडलिया काटकर फरार हुआ चोर

एक महीने में चोरी की दूसरी वारदात, पुलिस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में रोष

Dev Karan Mali
2 Min Read

पुर = शहर के उपनगर पुर में चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वार्ड नंबर 1 स्थित रेगर मोहल्ला, बजरंगपुरा रोड पर एक महिला के गले से चोर रामनामी मंडलिया काटकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चोर का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

जानकारी के अनुसार प्यारा जी रेगर की पत्नी सुबह करीब 6 बजे अपने घर के बाहर थी। इसी दौरान एक चोर मौका पाकर उनके गले में पहनी रामनामी मंडलिया काटकर फरार हो गया। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चोर का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि पुर में इस महीने चोरी की यह दूसरी घटना है, जिससे लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में हुई घटना में भी अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का सवाल है कि यदि सुबह करीब 6 बजे भी इस तरह की वारदात हो रही है तो आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस की गश्त व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं पर जल्द रोक नहीं लगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!