Ad imageAd image

बॉक्सिंग में हिमांशु राजस्थान चैम्पियन, भीलवाड़ा को दिलाया स्वर्ण*

Dev Karan Mali
1 Min Read

केकड़ी = अजमेर के सरवाड़ में आयोजित 70वीं शिक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा आयोजित माध्यमिक / उच्च माध्यमिक राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के मुक्केबाज हिमांशु कोली ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

हिमांशु ने अंडर-19 के 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जालोर, भरतपुर, पाली और जोधपुर सहित विभिन्न जिलों के मुक्केबाजों को शिकस्त देकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि जिला खेल कूद प्रशिक्षण केंद्र के कोच राकेश धाकड़ के कुशल निर्देशन में भीलवाड़ा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है और खिलाड़ी राज्य स्तर पर लगातार पदक जीत रहे हैं।

कोच राकेश धाकड़ ने बताया कि हिमांशु की यह उपलब्धि भीलवाड़ा बॉक्सिंग के लिए बड़ी सफलता है और इससे जिले में बॉक्सिंग के बढ़ते स्तर का पता चलता है।

टीम की इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत, कोच राकेश धाकड़ एवं दीपक कोली ने हिमांशु को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!