Ad imageAd image

वार्ड नंबर 15 में महापौर जसवंत कंवर का दौरा, वार्डवासियों ने बताईं समस्याएं

Dev Karan Mali
1 Min Read

भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 15 में बुधवार को भीलवाड़ा की प्रथम महिला महापौर जसवंत कंवर ने पहुंचकर वार्डवासियों से मुलाकात की। इस दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से महापौर को अवगत कराया तथा उनके समाधान की मांग रखी। महापौर जसवंत कंवर ने वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

दौरे के दौरान महापौर ने चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और वार्डवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वार्डवासियों ने महापौर का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!